श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबीर की सूचना पर एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शनिवार को 11:25 बजे करीब मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि क्षेत्र के अर्जुनपुर मोड़ के समीप एक युवक असलहा लेकर खड़ा है। हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने मुखबीर की निशानदेही पर उक्त को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में अपना नाम सोहन यादव पुत्र स्व. रामपलट निवासी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा बताया जिसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके खिलाफ जलालपुर थाने में मुदकमा दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव, मैनुद्दीन अंसारी शामिल रहे।